फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘लंबित विवेचनाओं का समय से करें निस्तारण’

Sun, 22 Sep 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी ने धनघटा और महुली थाने में विवेचनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने धनघटा सर्किल के थाना धनघटा व थाना महुली के विवेचकों की विवेचना की समीक्षा की। सभी विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करें। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही और शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाने के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टर को देख कर उसमे सभी प्रविष्ठियां पूर्ण करने का आदेश दिया। आगामी त्योहार की तैयारियों की समीक्षा की। एएसपी ने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को बीट क्षेत्र में भेज कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद ली जाए। थाने में रखे वाहनों का निस्तारण समय से सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना घनघटा अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें