- नाथनगर में बीडीओ ने पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों और सचिवों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बीडीओ विवेकानंद मिश्र बुधवार को नाथनगर ब्लाॅक सभागार में रोजगार सेवक, पंचायत सहायक और सचिवों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि सर्वेक्षणकर्ता डोर-टू-डोर जाकर गरीब परिवारों का सर्वे करेंगे। इसमें ऐसे परिवार की पहचान की जाएगी, जो बेघर हो, कच्चे घरों में रहते हों। ऐसे ही लोग पात्रता श्रेणी में आएंगे। इस मानक के विपरीत सर्वे नहीं होना चाहिए।
बीडीओ ने बताया कि एक परिवार एक पहचान फैमिली आईडी कार्ड योजना के तहत ब्लाॅक क्षेत्र के परिवारों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिसके आधार पर केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ परिवार को मिलेगा। इस मौके पर एपीओ मेराजुल हक, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन, संदीप शुक्ला, दिलीप कुमार, शिव कुमार, अजित शर्मा, देश दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।