संतकबीरनगर। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच किलोमीटर बालक/बालिका वर्ग की क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम के तत्वाधान में किया गया है। सुबह 8ः30 बजे क्राॅस कंट्री रेस स्टेडियम गेट से शुरू होकर नेदुला चौराहा से होकर वापस स्टेडियम में समाप्त होगी।
उन्होंने जनपद के समस्त बालक-बालिका धावकों को 15 अगस्त को सुबह 7ः30 बजे उपस्थित होकर अपना निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। उक्त रेस में भाग लेने की अपील की है। इसके साथ ही बताया कि विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।