खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में महिला उत्पीड़न पर सुनवाई करती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधर
संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बुधवार को खलीलाबाद तहसील सभागार में महिला उत्पीड़न को लेकर जन सुनवाई की। इस दौरान कुल 26 मामले आए, जिसमें 24 मामले पुलिस और राजस्व विभाग तथा एक मामला जिला कारागार व एक मत्स्य विभाग से संबंधित रहा।
उन्होंने कहा कि आवेदकों से निस्तारण के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित मामलों को उप जिलाधिकारी को हस्तांतरित करते हुए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम के साथ मामले का स्थलीय निरीक्षण करवा कर निस्तारित करने तथा पुलिस से संबंधित प्रकरणों को पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र नेहिया खुर्द बच्चों का अन्न प्राशन और गर्भवतियों की गोदभराई के कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्होंने गर्भवती निशा देवी को गोद भराई का थाल देते हुए गर्भावस्था के दौरान कब, क्या और कैसे खाना है आदि के बारे में बताया।
महुली संवाद के अनुसार, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी और जनक नंदिनी का कार्यक्रम महुली में होना था। वहीं पर दोपहर दो बजे के करीब एक महिला पहुंच गई। वह नशे में धुत थी और कार्यक्रम स्थल के सामने सड़क पर ही लेट गई और हंगामा करने लगी।