फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Sun, 13 Jul 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गोरखपुर जनपद के भीटी रावत निवासी मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के भीटी रावत गांव निवासी श्रीप्रकाश मिश्रा (60) पुत्र राशदेव भीटी चौराहे से हरपुर बुदहट जाने वाले रास्ते पर अपना मकान बनवा रहे थे। शनिवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब वह घर से खाना खाकर अपनी साइकिल से निर्माणाधीन मकान पर सोने जा रहे थे। चौराहे से आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने खलीलाबाद के नेदुला स्थित निजी अस्पताल पर लाकर उन्हें भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें