फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन : भगवा रंग में रंगा बाजार...महादेव की तस्वीर वाले कपड़ों की मांग

Sun, 13 Jul 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सावन के साथ कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। शिवभक्तों के लिए शहर का बाजार भी भगवा हो गया है। यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए भगवा कपड़े, कांवड़ सहित अन्य सामान की दुकानें सज गई हैं। इसमें महादेव की तस्वीर वाली टी-शर्ट युवाओं की पहली पसंद बन गईं हैं।
विज्ञापन

सावन शुरू होने के साथ भगवा कपड़े, गंगा जल की बोतल, गमछा, तौलिया और पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। युवा श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट अधिक पसंद आ रही है। सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है। एक महीने तक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं।
जिले के बिडहर घाट से जल लेकर तामेश्वरनाथ धाम के साथ ही अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे। शिवभक्तों ने कांवड़ यात्रा रविवार को शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बाजारों में यात्रा के लिए भगवा कपड़े, गंगा जल की बोतल, गमछा, तौलिया और पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। युवा श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ के चित्र वाली टी-शर्ट सबसे अधिक पसंद आ रही है। कुछ में भगवान शिव के साथ पार्वती की तस्वीर है।
कुछ में पूरी टी-शर्ट पर ‘’ओम’’ की आकृति बनी हुई है। इसके अलावा शिवलिंग, शिव परिवार, हर-हर महादेव, ऊ नमः शिवाय, महाकाल की भी टी-शर्ट पर प्रिंट की गई है। टी-शर्ट के साथ श्रद्धालु हाफ या फुल पैंट खरीद रहे हैं। टी-शर्ट के अलावा कमर पर बांधने के लिए मनी बैग, हाथ में पहनने के लिए बैंड्स, टोपी, गमछा और बारिश से बचाव के लिए मोबाइल के कवर भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए कुर्ते और साड़ी भी खूब पसंद की जा रही हैं। बरदहिया बाजार में दुकान लगाए जवाहर गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालु सबसे ज्यादा टीशर्ट पसंद कर रहे है। ओम लिखे और भगवान शिव का चित्र बना सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। टीशर्ट 100 रुपये से लेकर 180 रुपये तक, गमछा 80 से 120 रुपये, झोला 20 से 50 रुपये, कमर बैग 60 से 250 रुपये तक के उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें