फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजे आगे ले जाने पर विवाद, कांवड़ियों के दो जत्थों में हुई कहासुनी

Tue, 29 Jul 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के नोक्ता गांव के पास हुआ विवाद, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कराया शांत
विज्ञापन


धनघटा। महुली क्षेत्र के नोकता-चंद्रौटी गांव के पास रविवार की रात डीजे को आगे-पीछे करने की बात को लेकर दो कांवड़ियों के जत्थे के बीच तकरार हो गई। हाथा-पाई की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को आगे बढ़ने से रोका। किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद कांवड़िया जल भरने के लिए बिडहर घाट के लिए रवाना हुए।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बिड़हरघाट से लेकर तामेश्वरनाथ धाम तक कांवड़ियों की भीड़ लगी रही। सोमवार के चलते भक्तों की भीड़ बढ़ गई थी। रविवार को जल भरने के लिए कावड़ियों का जत्था बिडहर घाट के लिए जा रहा था। रविवार रात में नोक्ता-चंद्रौटी गांव के पास डीजे को आगे-पीछे करने की बात को लेकर कांवड़ियों के दो जत्थों में शामिल युवाओं के बीच विवाद हो गया। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। कुछ समय के अंतराल में दोनों गुटों को अलग-अलग बिडहर घाट के लिए भेजा गया। इस दौरान अधिक संख्या में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मुखलिसपुर वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि कांवड़ियों के दोनों जत्थों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। गोरखपुर जिले के एक कांवड़ियों ने दूसरे ग्रुप पर अभद्रता करने का मौखिक आरोप लगाया गया है। उनको बुलाया गया था, लेकिन कोई पक्ष नही पहुंचा। मामला शांत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें