संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के बनकसिया गांव निवासी महिला से साइबर अपराधियों ने झांसे में लेकर 24 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइबर थाना प्रभारी आलोक सोनी ने बताया कि बनकसिया गांव निवासी पीड़िता विनीता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 26 मई को दिन में दो बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। उसने विनीता को बताया कि वह 2022 से जल जीवन मिशन से जुड़ी हैं और अब इस मिशन में कुछ पद सरकारी हो रहे हैं। ठग ने विनीता से दस्तावेज और 2,200 रुपये मांगे। विनीता को उसकी बातों पर विश्वास हो गया और उसने पहचान पत्र की जानकारी भी दे दी।