फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस पर संदिग्ध मांस ले जा रहे व्यिक्त को छोड़ने का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बौर ब्यास चौराहे पर बाइक पर लदे संदिग्ध पशु मांस को पुलिस की ओर से छोड़ दिए जाने से लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस के सोशल मीडिया ग्रुप में आपत्ति दर्ज कराने लगे। लोगों का कहना था कि प्रतिबंधित मांस था, जबकि पुलिस जांच कर उसे सूअर का मांस बताया। इसके वजह से मांस लेकर जा रहे व्यक्ति को छोड़ दिया। धर्मसिंहवा क्षेत्र के बौर ब्यास चौराहे पर बाइक पर लदे बोरे से टपकते खून पर संदेह जताते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने थाने पर तैनात दीवान सुरेंद्र सचान को प्रकरण की जानकारी के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि दीवान ने बाइक पर लदे मांस की जांच की और ले जा रहे व्यक्ति से बातचीत कर उसे छोड़ दिया। घटनाक्रम की लोगों ने फोटो भी खींच ली थी।
विज्ञापन

सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर जाकर जांच की गई। सूचना भ्रामक थी, मौके पर जाकर जांच की गई। पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें