फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संवारे जा रहे चौराहे... पहले चरण में मेंहदावल बाईपास पर लगा अशोक स्तंभ

Sun, 13 Jul 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सेफ सिटी योजना के तहत जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण की प्रक्रिया शुरु हो गई है। पहले चरण में मेंहदावल चौराहे अशोक स्तंभ लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं आजाद चौक के चौड़ीकरण का भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण की पहल की गई है। इससे उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख चौराहों की तस्वीर बदल जाएगी। इससे जहां जाम की समस्या से निजात मिलने की संभावना है, वहीं शहर सुंदर और आकर्षक दिखेगा।
जिला मुख्यालय को आकर्षक लुक देने के लिए प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण की योजना तैयार की है। इसके तहत मेंहदावल बाईपास पर लाइटें, फौव्वारा, सर्विस लेन, पाथवे का निर्माण कराया गया है। अब यहां के गोल चक्कर पर अशोक स्तंभ लगाया जा रहा है। इसके साथ ही ओवरब्रिज के नीचे खड़े होने वाले वाहनों को वहां से हटाए जाने की योजना है, ताकि जाम की समस्या न हो। इसके साथ ही मां समय माता मंदिर के पास आजाद चौक के चौड़ीकरण के लिए कदम उठाया गया है। चौराहे पर सड़क को तोड़कर चौड़ा करने के लिए गिट्टियां बिछाकर समतल कराया जा रहा है। इस चौराहे के आस-पास के बिजली के पोल हटाया जाएगा, ताकि वाहनों के मुड़ने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा की रेलिंग को भी दुरुस्त कराया जाना है। जल्द ही यहां पर कार्य पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूर्व में चौराहा संकरा होने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। शहर के नेहरू चौक पर अतिक्रमण होने से अक्सर जाम लगता रहा है। इसे देखते हुए यहां ठेला लगाने वाले और पटरी दुकानदारों को यहां से हटाने के लिए कदम उठाए गए हैं। सड़क के बीच में ओवरब्रिज के नीचे दुकानें लगाने वालों को वहां से हटा दिया गया है। साथ ही ठेला व पटरी पर दुकानें लगाने वालों को शुगर मिल से एचआरपीजी कॉलेज के बीच में शिफ्ट किए जाने की तैयारी है। शहर के बैंक चौराहे के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण के लिए योजना बनाई गई है। यहां पर स्थापित पुलिस चौकी को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किए जाने के साथ ही चौराहे को चौड़ा किया जाएगा।
शहर के निवासी उमेश चंद्र, राम सुरेश आदि ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण व चौड़ीकरण से जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शहर की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें