धनघटा। महुली थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर शनिवार को अचानक आईजी आरके भारद्वाज और कमिश्नर अखिलेश सिंह पहुंच गए। इस दौरान राजस्व संबंधित छह मामले पेश हुए, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। भूमि विवाद अधिक मामले देखकर दोनों शीर्ष अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की। सख्त लहजे में कहा कि इस तरह के मामले में मौके पर पहुंचकर समाधान कराने की बात कही। लापरवाही बरतने में कार्रवाई हो जाने की बात कही।
महुली थाने पर आयोजित समाधान दिवस एसडीएम रमेश चंद्र, व इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र और राजस्व टीम समस्या सुन रही थी। इसी दौरान अचानक आईजी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आरके भारद्वाज, कमिश्नर अखिलेश सिंह पहुंच गए। बारी-बारी फरियादियों की समस्या सुनना शुरू किया। ग्राम पंचायत महादेवा के प्रधान प्रतिनिधि केडी खान ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव में एक व्यक्ति नेभूमिगत नाली और पोखरे पर कब्जा करने के साथ इंडिया मार्का हैंड पंप पाट दिया है। पूर्व में तहसील प्रशासन ने इसे हटवाया था, लेकिन उसने दोबारा कब्जा कर लिया गया है। इसी तरह मानपुर निवासी राम शब्द, धायपोखर निवासी भोला सिंह ने भूमि संबंधित विवादित मामले को पेश किया। आईजी आरके भारद्वाज ने कहा कि भूमि विवाद में केवल शांति भंग की कार्रवाई करके नहीं है। बल्कि, मौके पर जाकर राजस्व टीम के साथ निस्तारण कराए। खानापूर्ति कतई बर्दाश्त नहीं कर जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित को न्याय दिलाने में समय सीमा की अंदर करे। कमिश्नर अखिलेश सिंह ने कहा कि धारा 24 (पक्की पैमाइश) कराकर भूमि चिह्निकरण करें। इस मौके पर सीओ अजय सिंह, इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र, उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र, उपनिरीक्षक अमित कुशवाहा, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।