फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत में चयनित हुआ धर्मसिंहवा

Thu, 25 Jul 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- संयुक्त सचिव ने प्रदेश के 14 नगर पंचायत को बनाया आदर्श नगर पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत का चयन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के रूप में किया गया है। संयुक्त सचिव ने इसकी घोषणा मंगलवार को की है। प्रदेश के कुल 14 नगर पंचायत इस योजना में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


नव सृजित नगर पंचायत धर्मसिंहवा को अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल किया गया है। संयुक्त सचिव अजय कुमार पांडेय ने मंगलवार को इसका शासनादेश जारी किया है। दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत चयनित नगर पंचायतों के कार्य योजना तैयार किए जाने की प्रक्रिया विस्तृत रूप से की जाएगी। इस योजना में शामिल होने के बाद नगर पंचायत को लगभग चार करोड़ की धनराशि दो किस्तों में उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। प्रदेश में कुल 14 नगर निकायों और नगर पंचायत को इस योजना में शामिल किया गया है। इन स्थानों पर अधिक डीपीआर तैयार कराकर इंटरलॉकिंग रोड एवं अन्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें