धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। यह शौचालय जनता इंटर कॉलेज के बगल में बनाया जा रहा है। अब नगरवासियों के साथ विद्यार्थियों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। इस निर्माण से नगर क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है, अन्यथा अब तक निर्माण पूरा हो चुका होता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मौसम सामान्य होते ही कार्य शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय न होने के कारण लंबे समय से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बाजार आने वाले लोगों और विद्यार्थियों को अधिक दिक्कत होती थी।