संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक सोमवार को खलीलाबाद बिधियानी में हुई। सर्वसम्मति से खलीलाबाद नगर इकाई का गठन किया गया। संत मोहन को अध्यक्ष व आनंद को नगर मंत्री चुना गया।
परिषद के जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 75 वर्षों से देश, समाज व छात्रहितों के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रांत सहमंत्री माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि अभाविप अपने श्रेष्ठ कार्य पद्धति के आधार पर आज सात दशकों से देश के अंदर गतिमान है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता वेतन नही वतन के लिए कार्य करता है। अभाविप ने अपने श्रेष्ठ कार्य एवं गतिविधियों से समाज में ऐसे मानदंड स्थापित किया है जो सर्व समाज के लिए प्रेरणादायी है। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष संत मोहन त्रिपाठी ने कहा कि अभाविप की कार्य पद्धति छात्रों एवं समाज के लिए अनुकरणीय है। हम सब मिलकर संगठन के विचारों को आगे ले जाएंगे। नवनियुक्त नगर मंत्री आनंद प्रजापति ने कहा कि संगठन ने जिस दायित्व को प्रदान किया है, उसका निष्ठा पूर्वक पालन करूंगा। जिला संयोजक रवि शंकर सिंह ने कहा कि हम सब सामूहिक प्रयास के द्वारा संगठन के विचारधारा को आगे ले जाने में अपना योगदान करेंगे। इस दौरान कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें नगर उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. अनुपम पति त्रिपाठी, डॉ. मनोज वर्मा, नगर सहमंत्री के रूप में प्रियांशु मिश्रा, शिवांगी सिंह, मोनू गुप्ता एवं रवि मिश्रा, नगर एसएफडी संयोजक अनुराधा कसौधन, नगर एसएफएस संयोजक देवराज, खेल संयोजक बृजेश कुमार गुप्ता शामिल हैं। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया संयोजक कृपाचार्य पांडेय, अटल तिवारी आदि मौजूद रहे।