फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजदीक के थाने में ही होगी साइबर अपराध के मामलों की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नजदीक के थाने में ही होगी साइबर अपराध के मामलों की कार्रवाई
विज्ञापन

एसपी बोले, संबंधित थाने के द्वारा ही मामले को भेजा जाएगा साइबर सेल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई निकट के थाने में ही होगी। किसी के साथ एटीएम में धोखाधड़ी हुई हो या फिर खाते से रकम निकाल ली गई हो। वह शिकायत लेकर नजदीकी थाने में ही जाए। अगर कोई मामला साइबर सेल भेजा जाना जरूरी होगा तो इसे पुलिस ही भेजेगी।
यह कहना है एसपी डॉक्टर कौस्तुभ का। वे मंगलवार को राज ग्लोबल एकेडमी के विद्यार्थियों के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित ऑनलाइन पुलिस की पाठशाला में छात्रों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के तीखे सवालों का एसपी ने बड़ी सहजता से जवाब दिया। थानों की कार्यशैली पर जब छात्र-छात्राओं ने सवालों की झड़ी लगाई दी तो एसपी ने अपना मोबाइल नंबर 9454400283 देकर कहा कि अगर थाने पर सुनवाई में कोई आनाकानी करें तो वे सीधे उन्हें फोन करें। यूपी पुलिस के एप यूपीकॉप पर जाकर घर बैठे ई-एफआईआर भी कर सकते हैं। इसकी कॉपी भी डाउनलोड की जा सकती है। एसपी ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा का महत्व बढ़ जाता है। सभी विद्यार्थी घर पर रह कर ही पढ़ाई करें। अपने परिवार के सभी बड़ों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें।
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अगर कोई घटना होती है तो उसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर 181, 1090,112 और 108 आदि पर दे सकते हैं। राज ग्लोबल एकेडमी की प्रशासिका सीमा सिंह ने कहा कि पुलिस की पाठशाला में बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। विद्यार्थी इसे जीवन में उतारें और दूसरों को भी बताएं। इस दौरान करीब 30 छात्र- छात्राएं ऑनलाइन पाठशाला से जुड़े रहे। इसमेें शिक्षक सीमा सिंह, अमन राज,सोमाली गांगुली, संदीप, इमरान, अरशद, रजनी शर्मा, पंकज तिवारी, राकेश कुमार आदि भी शामिल रहे।
छेड़खानी की घटना पर चुप न रहें
प्रश्न - छात्रा तान्या सिंह ने एसपी से पूछा, अक्सर छेड़खानी की शिकायतें आती है और ट्रैफिक जाम रहता है।
उत्तर - एंटी रोमियो स्क्वॉयड मनचलों की खबर ले रहा है। अगर कहीं छेड़छाड़ की घटना होती है तो लोगों को चुप नहीं रहना चाहिए, परिजनों या टीचर को बताना चाहिए, पुलिस से भी शिकायत करनी चाहिए, मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्न - छात्र अभय गिरी और आयुष सिंह ने पूछा, अगर फेसबुक आईडी या व्हाट्सएप हैक हो जाए तो क्या करें?
उत्तर - सबसे पहले फेसबुक एकाउंट और व्हाट्सएप स्टेटस पर मैसेज डाल दें कि यह हैक हो गया है। इसके बाद पुलिस से शिकायत करें। हैकर्स पकड़े जाएंगे।
प्रश्न - छात्र कृष्णा यादव, पृथ्वीराज सिंह और रेहान खान ने पूछा, कई बार अंजान नंबर से कॉल आती है। इसे ब्लॉक करने पर दूसरे नंबर से फोन आने लगता। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
उत्तर - एसपी ने कहा कि पुलिस से शिकायत करनी चाहिए। अपने अभिभावक और शिक्षक को बताना चाहिए। 1090 पर भी शिकायत कर सकते हैं। आपका नाम और पता किसी को पता भी नहीं चलेगी। उस व्यक्ति को सजा भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

प्रश्न - छात्र मोहम्मद हसन, सदफ उस्मानी, सूर्यांश ने पूछा, अगर रात में शिकायत करनी हो तो क्या 1090 पर कर सकते हैं।
उत्तर - हां! यह नंबर 24 घंटे चालू रहता है। इसकी शिकायत करने वाले की कॉल लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में जाती है।
वहीं छात्र सत्यम, लक्ष्य मणि त्रिपाठी, सुकृति, शिवा गुप्ता, आर्यन यादव, कृतार्थ गुप्ता, रितु, श्रेयांश, समर, रूपाली, मृत्युंजय और प्रसून आदि ने भी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें