फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बॉडी बिल्डिंग और रेसलिंग में संतकबीरनगर का दबदबा

Fri, 07 Mar 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
स्पोर्ट स्टेडियम में विजयी प्रतिभागी को पुरस्कार देते आईजी। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतरजनपदीय कुश्ती कलस्टर, बाॅक्सिंग, बाडी बिल्डिंग तथा आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। तीन दिनों तक चले प्रतियोगिता में संतकबीरनगर ने तीन खेलो में चैंपियन बना। विजेता खिलाड़ियों को डीआईजी बस्ती रेंज दिनेश कुमार पी और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कुश्ती पुरुष प्रतियोगिता में गोंडा जनपद विजेता रहा। जबकि महिला कुश्ती में संतकबीरनगर जिला विजेता रहा। बाॅक्सिंग पुरुष प्रतियोगिता बस्ती जबकि बाॅक्सिंग महिला प्रतियोगिता में संतकबीरनगर विजेता रहा। बॉडी बिल्डिंग पुरुष प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर और बॉडी बिल्डिंग महिला प्रतियोगिता बहराइच जिला विजेता बना। आर्म रेसलिंग पुरुष प्रतियोगिता में संतकबीरनगर और आर्म रेसलिंग महिला में सिद्धार्थनगर विजेता रहा।
डीआईजी दिनेश कुमार पी ने कहाकि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि वह आगे भी इस तरह के प्रदर्शन करेंगे। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन की कुल नौ जनपदों से कुल 186 खिलाड़ी प्रतिभाग किए। प्रतियोगिता की सभी मैच स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देशानुसार कराए गए। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी व स्टेडियम के कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें