फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: संतकबीर नगर DM ने की अपील, 'CM कृषक दुर्घटना योजना का सभी जरूरतमंद लें लाभ'- जानें किन्हें मिलेगा

Sun, 25 Aug 2024 01:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, संत कबीर नगर

सार

राज्य सरकार की ओर से किसानों की दुर्घटनावश मृत्यु, दिव्यांग होने की स्थिति में उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना शुरू की गई है। यह जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी है।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राज्य सरकार की ओर से किसानों की दुर्घटनावश मृत्यु, दिव्यांग होने की स्थिति में उनके परिवार को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना शुरू की गई है। यह जानकारी डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने दी है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि यह योजना 14 सितंबर 2019 से प्रभावी है। इसके तहत ऐसे मुखिया जिनका नाम राजस्व अभिलेखों अर्थात खतौनी में दर्ज खातेदार सहखातेदार के परिवार के ऐसे कमाऊ सदस्य जिनकी आजीविका का मुख्य स्रोत खातेदार, सहखातेदार के नाम दर्ज भूमि से होने वाली कृषि आय है।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही ऐसे भूमिहीन व्यक्ति जो पट्टे से प्राप्त भूमि पर या बटाई पर कृषि कार्य करते हैं उनकी आग लगने, बिजली गिरने, करंट लगने, सांप के काटने, डूबने, आंधी-तूफान या अन्य किसी कारण से कृषक जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य है की दुर्घटनावंश मृत्यु होती है, उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। 90 दिन के अंदर संबंधित तहसील में आवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिससे योजना का लाभ दिया जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें