फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त कर परिवार का सहारा बन सकती हैं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण प्राप्त कर परिवार का सहारा बन सकती हैं महिलाएं
विज्ञापन

- अपराजिता मुहिम के तहत आरसेटी कार्यालय पर ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता मुहिम के तहत मंगलवार को आरसेटी कार्यालय खलीलाबाद में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से छह महिला समूहों को सिलाई मशीन दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव और लीड बैंक मैनेजर गिरीश चंद्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद यादव ने कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के जरिए परिवार का सहारा बन सकती हैं। एसबीआई द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई समेत 20-22 तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। शासन की ओर से आरसेटी कार्यालय में महिलाओं के खाने और रहने की व्यवस्था है। अमर उजाला की ओर से आयोजित स्वरोजगार प्रशिक्षण में मंगलवार को 30 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे कि वे स्वरोजगार कर सकें।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर गिरीशचंद्रा ने कहा कि अमर उजाला महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित कार्यक्रम में आरसेटी की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। पूर्वांचल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक अजय उपाध्याय ने कहा कि बैकों की ओर से स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है। अमर उजाला की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करना सराहनीय है। आरसेटी कार्यालय के निदेशक अख्तर हुसेन ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। सिद्घार्थनगर आरसेटी कार्यालय के डॉयरेक्टर केएन गुप्ता ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। आज प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं दोबारा प्रशिक्षण के लिए आ सकती हैं। इस दौरान प्रशिक्षक खुशबू श्रीवास्तव, मनीष कुमार, अशोक पांडेय, सलीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महिलाओं को प्रशिक्षित करना सराहनीय
प्रशिक्षक खुशबू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ सकती हैं। अपराजिता मुहिम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है। प्रशिक्षण लेने पहुंचीं शर्मिला, पूजा और संगीता ने कहा कि अब वे स्वरोजगार करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें