फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण हुए रूबरू

Mon, 01 Jan 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली और कोल्हुगाड़ा में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


धनघटा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का कारवां सोमवार को महुली और कोल्हुगाड़ा में पहुंचा। महुली में प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव और पंचायत सचिव अजीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने संकल्प यात्रा का स्वागत किया। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। इसके माध्यम से विभागवार कर्मचारी ग्रामीणों को जानकारी देकर समस्या का समाधान कर रहे थे। महुली और कोल्हुगाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंबरीश उर्फ रक्कू पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के हमारा विकसित भारत तेजी से अग्रसर हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुली की छात्रा साक्षी पांडेय, रेखा, सोनाली ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। समाज पर फैली भ्रांतियों पर प्रहार करते हुए गीत और नाटक प्रस्तुत करके जमकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्ण मणि मिश्र, प्रधान महेश यादव, मंडल अध्यक्ष राजू गुप्ता, तनवी रस्तोगी, बीडीओ रूप नारायण भारती, सचिव अजित शर्मा, लेखपाल अरविंद सिंह, विश्राम यादव, प्रधान महेश यादव, राम उग्रह, संतोष दुबे, पंचायत सहायक सृष्टि दूबे, गणेश यादव, नरसिंह गुप्ता, अशोक कुमार, गणेश गोंड, सरोज गौतम, अजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें