फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माशिसं आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने संजय द्विवेदी

विज्ञापन
आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने संजय दिवेदी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
माशिसं आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने संजय द्विवेदी
विज्ञापन

सूचनाओं के प्रसार माध्यम को सशक्त बनाएंगे : संजय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शिक्षक नेता व मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आईटी सेल का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश संरक्षक एवं सदस्य विधान परिषद राज बहादुर सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद चेत नारायण सिंह, महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया है।
मनोनयन के बाद संजय द्विवेदी ने कहा है कि प्रांतीय नेतृत्व के उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। माध्यमिक शिक्षक संघ को प्रदेश के सभी 18 मंडलों व 75 जनपदों में सूचनाओं से समृद्ध करेंगे। साइबर क्रांति के इस युग में हमें सूचनाओं के प्रसार माध्यम को और सशक्त करना होगा। प्रांतीय नेतृत्व व जिलाध्यक्षों के परामर्श से सभी जिलों में आईटी सेल के जिला संयोजक बनाए जाएंगे। उनके माध्यम से जनपद की सभी इकाइयों में शिक्षकों से सीधे जुड़कर संवाद किया जाएगा। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर, इंस्टाग्राम और वेबसाइट के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके मनोनयन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह, गुलाब चंद्र मौर्या, रामविलास चौधरी, अजय प्रताप सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, नसीम अहमद खान, गिरिजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, मुनीर आलम, कमर आलम, शाहिद, अब्दुलस्लाम, सबीह अहमद, रफ़ी अहमद, ओबैदुल्लाह, फसीऊदीन, परवेज अख्तर,अदनान अहमद, मन्नवर खान, अनिल चौधरी, इस्तियाक अंसारी, यूनुस, राम नारायण पांडेय, गोपाल जी सिंह, विजय यादव, महेश्वर सिंह, कमर आलम, खालि कमाल, विनोद चौरसिया, राम कुबेर मौर्य, मंगला प्रसाद, संजय श्रीवास्तव, अफजल खान, राजेश मिश्र आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें