फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डारीडीहा में एडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेमरियावां। विकासखंड सेमरियावां के डारीडीहा गांव में बुधवार को एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी के निरीक्षण में तैनात दोनों सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। गांव में जगह-जगह गंदगी और नालियां जाम मिलीं। ग्रामीणों ने सफाईकर्मियों के नियमित न आने की शिकायत भी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है।
सेमरियावां एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने बुधवार को पहले जिगिना स्थित गो आश्रय स्थल पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां प्रत्येक बुधवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। बुधवार को सफाई के लिए पैलीखास और बुधाकला न्याय पंचायतों के 32 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत ने सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने और गो आश्रय स्थल परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीओ पंचायत डारीडीहा गांव पहुंचे। निरीक्षण के दौरान गांव में तैनात सफाईकर्मी मंजू देवी और चंद्रावती देवी अनुपस्थित मिलीं। गांव में जगह-जगह गंदगी पसरी थी और नालियां जाम मिलीं।
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सफाईकर्मी नियमित रूप से गांव नहीं आती हैं। इससे बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें