फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लौहरैया सफाई व्यवस्था चरमराई, जाम नालियों से संक्रामक रोगों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरैया। क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांवों की नालियां जाम हैं, जिससे घरों का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो रहा है। जलभराव के कारण चारों ओर दुर्गंध फैल रही है, और संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रजनौली, मुंडेरा, जिगिना, बभनवली, मनिकापार, मुंडेरा राय सहित लगभग सभी गांवों में स्थिति एक जैसी है। जगह-जगह नालियों में कचरा भरा है, जिसकी सफाई लंबे समय से नहीं हुई। कई स्थानों पर पानी सड़ने लगा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी गांव में नियमित रूप से नहीं आते। कभी-कभार पहुंचकर केवल प्रधान के यहां रखे रजिस्टर में हाजिरी दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं। जब ग्रामीण इस पर सवाल उठाते हैं तो सफाई कर्मियों का कहना होता है कि उन्हें सप्ताह में केवल एक दिन ही कार्य करने का निर्देश है, वह भी पंचायत स्तर पर तय रोस्टर के अनुसार। ऐसे में वे रोजाना गांव में नहीं आ सकते।
विज्ञापन

इस लापरवाही से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, सफाई कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गांवों में स्वच्छ वातावरण बहाल हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें