धर्मसिंहवा। टीआरपी छंटनी, बाहरी ड्यूटी के चलते मुकामी थाने पर पुलिस कर्मियों की कमी बनी रहती थी शुक्रवार को नए रंग रूटों के आमद कराने के बाद धर्मसिंहवा थाना गुलजार सा हो गया थाना परिसर में चहल-पहल का माहौल बन गया 20 नई आरक्षियों के आ जान से अब सुरक्षा व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा।
धर्मसिंहवा थाने पर शुक्रवार को 13 नए रंगरूट पुलिस कर्मियों ने अपनी ड्यूटी संभाली है हालांकि सात महिला पुरुष आरक्षी अभी आना बाकी है। सबसे छोटा थाना होने के कारण यहां स्टाफ की कमी बनना स्वाभाविक है। उसमें भी तमाम पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बलरामपुर के तुलसीपुर में लगी हुई है जो कि अभी वापस नहीं आए हैं। कुछ पुलिसकर्मी टीआरपी व क्यूआरटी के लिए चले गए जानकारी के मुताबिक कर्मियों की कमी के कारण विभागीय ड्यूटी लगाने में समस्या उत्पन्न बनी रहती थी, लेकिन शुक्रवार को जिले से आए नये सिपाहियों ने थाने को गुलज़ार कर दिया है थाना परिसर में संख्या बल दिखाई पड़ने से चहल-पहल बना हुआ था एस ओ अमित कुशवाहा ने बताया कि थाने पर 20 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग हुई है।