अधिकारियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
सामुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता प्रशिक्षण के दूसरे दिन शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के कई गुर सिखाया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारियों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। वाटर एड से आए प्रशिक्षक कृपाशंकर ने स्वच्छता का प्रशिक्षण व समुदाय में व्यवहार परिवर्तन के लिए अपनाए जाने वाले संचार कौशल के कई विधाओं का क्षमता वर्धन कराया। प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा ने स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि हमें अपने व्यक्तिगत स्वच्छता व कार्यालय की स्वच्छता से शुरूआत करना चाहिए। दूसरे सत्र में सीसीटीएस के प्रशिक्षण में कई विधाओं का प्रयोग कर प्रशिक्षार्थियों का क्षमता वर्धन किया गया। प्रशिक्षणार्थियों की आठ टीमें गांव के लिए रवाना की गई। इन आठ टीमों का नेतृत्व संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत करेंगे। स्वच्छता अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी राम उग्रे ने प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण में खंड विकास अधिकारी गण के अलावा सभी सहायक पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का आयोजन जीडीएस और वाटर एड के द्वारा किया गया।