फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में दो मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में दो मवेशियों की मौत
विज्ञापन

पड़ोसी पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के कोदवट में सोमवार देर शाम संदिग्ध हाल में दो भैंस की मौत हो गई। पशुपालक ने पड़ोसी पर जहर देकर मवेशियों को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोदवट निवासी मेघनाथ कन्नौजिया की दो भैंस सोमवार देर शाम नाद में चारा खा रही थीं। कुछ मिनट के अंतराल में दोनों पशु जमीन पर गिरकर तड़फने लगे। जब तक उपचार की व्यवस्था हो पाती, तब तक दोनों पशुओं ने दम तोड़ दिया। पशुपालक मेघनाथ कनौजिया ने पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया की उसके पड़ोसी से कुछ दिन पहले नाली को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी। पड़ोसी ने उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। पशुपालक के अनुसार एक भैंस गर्भवती थी। मंगलवार को दोनों भैंसों का पशु डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें