फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 मामले आए, 16 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
67 मामले आए, 16 निस्तारित
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : धनघटा में डीएम तो खलीलाबाद में सीडीओ ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने धनघटा में फरियाद सुनी। इस दौरान तीनों तहसीलों पर कुल 67 मामले आए और उसमें से 16 का निस्तारण किया गया।
धनघटा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम दिव्या मित्तल ने की। उन्होंने कहा कि प्रार्थनापत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। समाधान दिवस पर रामदीन जमीन के विवाद का निस्तारण करने की फरियाद लेकर पहुंचे तो उनके बाद सुरेश ने प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची में नाम होने के बाद भी आवास न मिलने की शिकायत की। इस तरह दो बजे तक धीरे-धीरे कुल 18 लोग प्रार्थनापत्र दिए। इसमें से पांच का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस मौके पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ, एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार रत्नेश तिवारी आदि मौजूद रहे। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी मनोज सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 16 मामलों में मात्र छह का निस्तारण हो पाया। इस दौरान ईओ प्रदीप कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अनिल चौधरी, अभियंता विद्युत मनोज श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से खलीलाबाद तहसील में सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर कुल 33 मामले आए और उसमें से पांच का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम राजनारायण तिवारी, सीओ अंशुमान मिश्र, तहसीलदार शशांक शेखर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें