फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकानों का निरीक्षण कर लिए नमूने, जांच के लिए भेजा

Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम जनमानस को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी जेपी तिवारी की टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

टीम ने मेंहदावल चौराहा खलीलाबाद से रविंद्र यादव निवासी सेहरी से मिश्रित दूध, राम सुरेश निवासी परीख़ास से दूध तथा दीप्ति दुग्ध विकास निकट गोकुल स्वीट्स से पनीर के नमूना एकत्र किए। इसे जांच केे लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा रहा है। दीप्ति दुग्ध विकास पर उपस्थित विक्रेता अजय कुमार लाइसेंस नहीं दिखा सके। उन्हें तीन कार्यदिवस के अंदर खाद्य लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया। लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर कागे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि माॅडर्न प्राइमरी विद्यालय निकट कोतवाली को एफएसएसएआई को महत्वपूर्ण कार्यक्रम ईट राइट स्कूल प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए आवश्यक मानकों पर गतिविधियां संचालित कराई जा रही हैं। बच्चों को खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य इंदू यादव को हेल्थ एवं वेलनेस एंबेसडर नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें