फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो लाख किसानों के खाते में भेजी गई सम्मान निधिे

Thu, 20 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का हस्तांतरण कोयंबटूर से डिजिटली किया। जिले के भी 215762 किसानों के खाते में सम्मान निधि की रकम भेजी गई है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में अधिकारियों ने देखा और सुना। साथ ही विकास खंड स्तर पर सभागार में किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने बताया गया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि किस्त का प्रयोग अपने खेती की दैनिक आवश्यकताओं के लिए करते हैं। जिसमें बीज, कीटनाशक, उर्वरक क्रय किए किया जाता है एवं रोजमर्रा की छोटी जरूरतों के लिए भी इसका उपयोग बहुत ही सुविधाजनक है। किसानों ने सम्मान निधि नियमित रूप से प्राप्त होने के लिए प्रधानमंत्री एवं सरकार का आभार व्यक्त किया।
सीडीओ ने कहा कि किसान सम्मान किसानों की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के काफी सहायक है। इससे किसानों को किसी से उधार लेने से राहत मिली है। सरकार किसानों के हित में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि वितरण का हुआ लाइव प्रसारण : सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को पीएम मोदी के पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण का लाइव प्रसारण किसानों ने देखा।
इस दौरान एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने कहा कि आज का दिन किसानों के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 21वीं किस्त हस्तांतरित की। पीएम किसान योजना के तहत ये 21 वीं किस्त जारी की। बताया की साथ ही किसानों को योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें