रोसयाबाजार। सरकार गांव की समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल आयोजित कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत बुजुर्गवार में चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह ने इसकी अध्यक्षता की।
विज्ञापन
चौपाल में 18 मामले सामने आए। ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी और किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याएं बताईं।
गांव निवासी अवधेश, नरसिंह, महेंद्र और शिवदास ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की। जवाहर लाल और शंकर ने बताया कि उनके घरों का पानी सड़क पर बहता है, जिसके लिए नाली निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन
मौके पर ही इन समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया गया। इस दौरान दयाराम यादव, रमेश यादव, महेंद्र यादव, राकेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। संवादस