फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर फार्म सात को लेकर एसडीएम से वार्ता करते सपा कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया है कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जबरन फार्म सात भरवाकर और हस्ताक्षर कराकर मतदाता सूची से नाम कटवाने का दबाव बनवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेमरियावां क्षेत्र के करही, उसराशहीद, जातेडीहा, भरवलिया बूधन, सालेहपुर, जूरी, प्रसादपुर और भिटवा टोला खलीलाबाद में यह कृत्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक गलत ढंग से जो फार्म भरवाए गए हैं, उन्हें तत्काल निरस्त कराया जाए। अन्यथा की दशा में समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही मांग किया कि इस मामले में जो भी लोग दोषी है, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इस दौरान जयराम पांडेय, लोरिक यादव, रामदरश यादव, सुनील सिंह, विनोद यादव, प्रमोद यादव, मोहम्मद अहमद, जावेद अहमद, रामजी फौजी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें