फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की अनुमति के लिए कार्यकर्ताओं का हंगामा

Sat, 07 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव करते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, सीओ उनकी बातों को सुनते हुए-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण का जिले में आठ फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की अब तक अनुमति नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि 20 दिन बाद भी अनुमति नहीं दी गई। कार्यकर्ताओं के हंगामे की सूचना पर सीओ अमित कुमार पहुंच गए और उनकी बातों को सुना। उन्होंने कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा देने के लिए कहा ताकि अनुमति देने की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर रावण का संभावित कार्यक्रम आठ फरवरी को जिले में प्रस्तावित है। कार्यकर्ता शुक्रवार को पहले स्पोर्ट स्टेडियम के पास इकट्ठा हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां किसी के नहीं मिलने पर कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला प्रभारी अजय गौतम और प्रदेश सचिव बृजेश यादव ने बताया कि 17 जनवरी को जूनियर हाईस्कूल में संवैधानिक अधिकार बचाओ भाईचारा बनाओ रैली की अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। इसमें करीब 2000 के आसपास के लोगों को शामिल होना है।
लेकिन अबतक अनुमति नहीं मिबी है। पूरी रूपरेखा तैयार हो चुकी है और प्रशासन अनुमति नही दे रहा है। पार्टी का सम्मेलन है। अगर अनुमति नहीं मिली तो कार्यक्रम कैसे होगा? इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक होती रही। सूचना पर सीओ अमित कुमार पहुंच गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं की बातों को सुना। सीओ ने कहा कि अनुमति पत्र में कार्यक्रम स्पष्ट नहीं है। इसको स्पष्ट करें, जिससे की अनुमति की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सीओ ने कहा कि अनुमति पत्र में कई कमियां हैं, उन बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी दें। देर शाम तक कार्यकर्ताओं कोतवाली में डटे रहे।
विज्ञापन



0

आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सूचना स्पष्ट रूप से नहीं दी थी। उसमें कई विंदु अधूरे थे। उन्हें पूरी सूचना देने के लिए कहा गया है ताकि अनुमति की प्रक्रिया पूरी की जा सके। -सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें