संतकबीरनगर। जनपद के सभी थाना पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमे राजस्व के 42 एवं पुलिस के 6 शिकायत प्रस्तुत हुए। सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के दो प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 46 मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित करके तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद में पहुंचे राजस्व के 7 और पुलिस के 3 शिकायतों में राजस्व का एक प्रार्थना पत्र निस्तारित किया गया। वहीं महुली थाना पर पहुंचे राजस्व के तीन शिकायतों में एक प्रार्थना पत्र निस्तारित हुआ। जबकि दुधारा 2, धनघटा 13, मेंहदावल 15, बखिरा 1 और बेलहरकला थाना पर चार मामले प्रस्तुत हुए। इनमें किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया। जबकि धर्मसिंहवा थाने में एक भी प्रार्थना पत्र नहीं आया। संवाद