फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क की 80 फुट चौड़ाई पर एतराज, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 27 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। तामेश्वरनाथ कॉरिडोर के लिए सड़क चौड़ीकरण को लेकर तामेश्वरनाथ के ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम आलोक कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ आगमन के दौरान सीएम योगी ने तामेश्वरनाथ कारिडोर बनाने की घोषणा की थी।जिसके क्रम में राजस्व विभाग की टीम ने धनघटा खलीलाबाद मार्ग से तामेश्वरनाथ शिव मंदिर को जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन किया था। ग्रामीण पूर्व प्रधान नरेंद नाथ भारती,पिंटू भारती ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने बीच सड़क से दोनों ओर 40 फुट चिह्नांकन किया था, जिससे धाम को जाने वाली सड़क की चौड़ाई कुल 80 फुट हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोस्वामी परिवार के लोगों से बिना बातचीत किए राजस्व की टीम ने मनमाने ढंग से चिह्नांकन किया है।
लोगों का कहना है कि सड़क के 80 फुट चौड़ी होने से सड़क के किनारे बने कई रिहायशी मकान उसकी जद में आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिना रिहायशी मकानों को गिराए सड़क की 80 फुट चौड़ाई नहीं हो सकती है। मकान गिराने से कई परिवार बेघर हो जाएंगे। जबकि सीएम ने अपने भाषण में कॉरिडोर निर्माण के लिए ग्रामीणों से बातचीत करने और किसी को पीड़ित न करने का भरोसा क दिया था। सड़क चौड़ीकरण पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने बातचीत के जरिए समस्या के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें