फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुआनो नदी में कूदा सेल्समैन, लापता

Wed, 09 Oct 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक गुटका कंपनी में करता था सेल्समैन का काम
विज्ञापन


- परिजनों की मानें- कंपनी के साथियों से फोन करके नदी में कूदने की कही बात

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम अलीनगर पुल से कुआनो नदी में एक युवक द्वारा कूदे जाने की आशंका से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों जुट गए। पुल पर लापता युवक की बाइक खड़ी मिली। डिकी में मोबाइल फोन, पर्स, जरूरी कागजात मिले हैं। बताया जा रहा है कि लापता युवक एक गुटका कंपनी में सेल्समैन था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेढ घंटे बाद तलाश शुरू की। युवक के नदी में कूदने का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। जिससे नदी में कूदने की पुष्टि नहीं हो सकी।
छितही निवासी शमशुद्दीन उर्फ परवेज अहमद की महुली में किराना की दुकान है। उनका बेटा अजमल (19) साल एक गुटका कंपनी में सेल्समैन है। बुधवार को वह घर से बाइक लेकर निकला। पिता परवेज की मानें तो दोपहर में गुटका कंपनी के साथियों को फोन करके अजमल ने बताया कि वह अपनी जिंदगी समाप्त कर लेगा। अलीनगर पुल से कूद रहा है। इतना कहने के बाद फोन काट दिया। इतना सुनते ही साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन और साथी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर अजमल की बाइक खड़ी मिली। डिकी में मोबाइल फोन, इयरफोन, पर्स में नकदी, चप्पल सहित अन्य कागजात मिले, लेकिन अजमल का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक नदी में युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें