फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धारदार हथियार से हमला करने वाले पर केस

Wed, 09 Oct 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली कस्बे में मंगलवार की देर शाम एक किशोर पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला पुलिस के सामने आया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार को पुलिस ने किशोर के चाचा की तहरीर पर एक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

महुली कस्बा के ब्राह्मण मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार दूबे पुत्र जनार्दन दूबे ने बताया है कि भतीजा वैभव दूबे पुत्र अजय दूबे बाजार में खरीदारी करने के लिए घर से गया था। उसी दौरान कस्बा के बीच में गांव का अरमान पहुंचा। जो भतीजे को गाली और जानमाल की धमकी देने लगा। वैभव दूबे ने एतराज किया तो अरमान भड़क गया और वैभव के ऊपर धारदार हथियार से कई बार वार कर दिया। इससे भतीजे के शरीर पर कई जगह चोट के अलावा गर्दन पर गंभीर चोट आई। वैभव का इलाज निकट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दिलीप दूबे के शिकायत पर विपक्षी अरमान पुत्र वकील निवासी महुली के खिलाफ केस दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें