सैंथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली की तैयारी बैठक हुई
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मनियरा के पास सैंथवार मल्ल महासभा की बैठक हुई। इसमें 11 फरवरी को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में होने वाली सैंथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली में लोगों से पहुंचने की अपील की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जीएम सिंह ने कहा कि हमारा समाज वोट देकर एमपी-विधायक बनाता है। लेकिन उनकी समस्याओं को नहीं सुना जाता है। समाज के लोगों को जागरूक होना होगा। गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में 11 फरवरी को सैंथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली का आयोजन किया गया है। इसमें अपनी ताकत दिखानी है।
सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि अपने समाज के लोगों को मजबूत संगठन बनाकर काम करना होगा। जैसा की पश्चिम में जाट बिरादरी के लोग करते हैं। सरकार किसी की भी बनती है, चलती उन्हीं की है। इसी प्रकार पूर्वांचल में यदि सैंथवार मल्ल समाज जाग जाए और एकजुट होकर समाज को वोट दे तो अपना अधिकार मिलेगा। उन्होंने लोगों से 11 फरवरी को गोरखपुर पहुंचने की अपील की।
प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि 11 फरवरी को जिले के प्रधान, बीडीसी सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे। इस अवसर पर अजय सिंह उर्फ टिंकू सिंह, हरिशंकर सिंह सैंथवार, अजय सिंह सैंथवार, पवन सिंह, अशोक सिंह, अजय मल्ल, विश्वजीत सिंह, जनार्दन सिंह, भोला सिंह, राजू सिंह, श्रवण सिंह, विजय बहादुर सिंह, अजीत सिंह, एसपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।