संतकबीरनगर। साहू समाज की ओर से रविवार को शहर के एक होटल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, संस्कृति और खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस अवसर पर नकुल शाह, रंजीत साहू, शशि भूषण साहू, श्रीकांत साहू, संदीप साहू, अनिल साहू, कमल किशोर साहू, सुनील साहू, गिरीश साहू आदि मौजूद रहे।