फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं और बालिकाओं को दी सुरक्षा की जानकारी

Wed, 04 Feb 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी गई। महिला बीट अधिकारियों की देखरेख में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। शासन की योजनाओं व महिला सुरक्षा से संबंधित पंफलेट वितरित किए गए।
विज्ञापन

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से बताया।
प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज मैलानी, जिला अस्पताल व बडगो, महिला थाना ने खलीलाबाद शहर, थाना दुधारा के लौकीलाला, पकड़ी आराजी, भंगुरा अहिरानी, धनघटा थाना क्षेत्र के बडगो खास, बंसवारी व बैजनाथपुर, मेंहदावल थाना क्षेत्र के नई बाजार, अव्वल केवटलिया और बेलवनवा में चौपाल का आयोजन किया गया।
महुली थाना के धायपोखर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बखिरा थाना के नंदौर चौराहा व एएस पब्लिक स्कूल, धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के केंचुआखोर, गौरीराई एवं धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के कस्बा धर्मसिंहवा में महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें