फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रटने से नहीं, समझ से मिलेगी सफलता

Wed, 04 Feb 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संजय द्विवेदी प्रधानाचार्य, बोर्ड की तैयारी में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए छात्रों को रटने की प्रवृत्ति छोड़कर विषय को गहराई से पढ़ाई करनी चाहिए। यह सलाह एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा के प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिवेदी ने छात्र-छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास और शांत मन से की गई तैयारी से विज्ञान जैसे विषय में भी अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। छात्रों को चाहिए कि वे पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर हल कर परीक्षा पैटर्न को समझें। साथ ही सूत्रों औरपरिभाषाओं की अलग सूची तैयार करें जिससे परीक्षा से पहले रिवीजन आसान हो सके। ताया कि भौतिकी में संख्यात्मक प्रश्न, रसायन विज्ञान में अभिक्रियाएं और जीव विज्ञान में आरेख अधिक अंक दिलाने में सहायक होते हैं। फ्लो चार्ट और मानचित्र का उपयोग करने से कम समय में पूरे पाठ्यक्रम का दोहराव किया जा सकता है। अभ्यास के दौरान होने वाली गलतियों को पहचान कर उन्हें सुधारना सबसे प्रभावी प्रक्रिया है।
विज्ञापन

0
जीव विज्ञान में आरेख और प्रक्रियाएं समझें

मानव हृदय, मस्तिष्क, पाचन तंत्र, पौधों के अंग और प्रजनन तंत्र जैसे महत्वपूर्ण आरेखों का अभ्यास करें। साथ ही प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, प्रजनन और आनुवांशिकी जैसी प्रक्रियाओं को समझकर पढ़ें।
0
भौतिकी में आंकिक पर दें विशेष ध्यान
प्रकाश और विद्युत जैसे अध्यायों से आने वाले संख्यात्मक प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें। सूत्रों को याद रखने के लिए उनकी सूची बनाकर बार-बार दोहराएं जिससे परीक्षा के समय भ्रम की स्थिति न बने।
विज्ञापन



रासायनिक अभिक्रियाओं की रखें पक्की जानकारी
संयोजन, विस्थापन और उदासीनीकरण जैसी विभिन्न रासायनिक अभिक्रियाओं के उदाहरण याद रखें। तत्वों के गुणधर्म, यौगिकों के नाम और उनके सूत्रों को याद रखने के लिए स्मृति सहायक तरीकों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें