फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने विधायक के कैंप कार्यालय पहुंच कर किया घेराव

विज्ञापन
सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर डीपीआरो से वार्ता करते सदर विधायक और मौजूद रहे जिले के सफाईकर्मी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने विधायक के कैंप कार्यालय पहुंच कर किया घेराव
विज्ञापन

- मृतक आश्रितों की नियुक्ति और संघ के निलंबित जिलाध्यक्ष की बहाली की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों लेकर खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पहुंच कर घेराव किया। सफाई कर्मियों ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति ,संघ के निलंबित जिलाध्यक्ष की बहाली समेत अन्य मांगें रखी। मौके पर पहुंचे डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने भी अपना पक्ष रखा। विधायक ने फोन पर पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह से वार्ता करके मृतक आश्रितों की नियुक्ति कराए जाने की सिफारिश की।
विज्ञापन

सोमवार को सैकडों की संख्या में सफाई कर्मी विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के कैंप कार्यालय पहुंच गए और उनका घेराव किया। विधायक ने डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र को मौके पर बुलवाया। डीपीआरओ ने बताया कि पद रिक्त नहीं होने से आश्रितों की नियुक्ति नहीं हो रही है। इसके संबंध में दो बार वह पंचायती राज निदेशक को पत्र भेज चुके हैं। जबकि सोमवार को डीएम की ओर से भी पत्र भेजकर मार्ग दर्शन मांगा गया है। विधायक ने पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह से वार्ता की और समस्या से अवगत कराया। विधायक ने मृतक आश्रितों की नियुक्ति कराए जाने की मांग की। निदेशक ने जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इधर विधायक की सिफारिश पर डीपीआरओ ने जल्द ही निलंबित सफाई कर्मी के संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम को बहाल किए जाने का आश्वासन दिया। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम ने बताया कि अपर निदेशक पंचायती राज राजकुमार की ओर से देर शाम डीपीआरओ कार्यालय को पत्र प्राप्त हुआ। जिसमें चारों मृतक आश्रितों की नियुक्ति किए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें