अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार धनघटा को ज्ञापन देते वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधक
- फोटो : KHALILABAD
वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। कोरोना के चलते बंद पड़े वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को सरकार से आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को वित्त विहीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विद्यालयों के प्रबंधकों ने कहा कि कोरोना के कारण विद्यालय दस माह से बंद पड़े हैं। जिसके कारण न तो विद्यालय में पूरी संख्या में छात्र आ रहे और न ही शुल्क मिल पा रहा है। शुल्क न मिलने से विद्यालयों आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है और शिक्षकों का मानदेय देना मुश्किल हो गया है। मांग किया कि विद्यालयों द्वारा लिए गए बैंक कर्ज की वसूली पर भी रोक लगाई जाए और बिजली बिल माफ किया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रबंधक संघ के जिला सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, गोविंद चौधरी, अनिल , महेश राव आदि मौजूद रहे।