फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व, शबद कीर्तन का हुआ आयोजन

विज्ञापन
गुरुद्वारा में प्रकाशपर्व पर लंगर का आयोजन किया गया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व, शबद कीर्तन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में सोमवार को धूमधाम से प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान लंगर का भी आयोजन हुआ।
सुबह दस बजे पाठ साहिब की समाप्ति के बाद बच्चों के कार्यक्रम में मानक सिंह ने ‘हर बंदे दी आवाज विच आप बोलदा हर पंक्षी दी परवाज’ सुनाया। इसके बाद कीर्तन दरबार में ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने अपने शबद ‘कुल तारण गुरुनानक आया’ और ’ऊंचा दर बाबे नानक दा’ सुनाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। अरदास के बाद लंगर का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि हम सबको गुरुनानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। गुरुनानक देव जी ने कभी ऊंच नीच का भेदभाव नहीं किया। सबको समान दृष्टि से देखते हुए सबके लिए कार्य किया। गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि गुरुनानक देव जी का जन्म 1469 ई. में तलवंडी नामक ग्राम लाहौर में हुआ था। नानक देव जी पदयात्रा करते हुए संपूर्ण देश में अपने उपदेश सुनाते थे और सभी को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। गुरुद्वारा की सेविका बीबी बलवंत कौर ने डीएम को शाल और गुरू घर का प्रसाद सिरोपा भेंट किया। कार्यक्रम में सतविंदर पाल सिंह जज्जी, प्रीतपाल सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, जसविंदर सिंह, रवनीत सिंह, शैंकी सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरमीत सिंह सनी, कमलजीत कौर, परमजीत कौर, राजेंद्र कौर, मनजीत कौर, घनश्याम दास गुप्ता, अब्दुल्लाह खान, कमलेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें