फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर भड़का

Wed, 24 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 महुली थाना गेट पर प्रदर्शन कर रहे मझौवा एकडंगा गांव निवासी चिंतामणि, छोटेलाल, हरहंगी, रामलौट, चंदन, गीता, रामबेलास, सुमित्रा, राजेन्द्र प्रसाद, दयाराम, जवाहिरलाल, बहादुर, राकेश कुमार, राजमन, उमेश, मधुरी, रामसवारे, धर्मेद्र कुमार, हरिहर, जगदीश सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि मझौवा गांव में कोटे की दूकान का विवाद है।
विज्ञापन

 जिसके कारण गांव के कोटेदार द्वारा महुली थाने में प्रार्थना पत्र देकर फर्जी रूप से गांव के कुछ लोगों को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
 जिसके कारण बार बार पुलिस गांव में जाकर लोगों पर दबाव बना रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग अपनी सफाई देने महुली थाने पर आए तो ग्रामीणों की भारी संख्या देखकर महुली एसओ नाराज हो गए और उनकी बात सुनने से पहले ही उन्हें थाना परिसर से बाहर भगा दिया।
  एसओ महुली संतोष तिवारी ने बताया कि मझौवा एकडंगा गांव में कोटेदार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर वार्ता के लिए दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। दोनों पक्षों के अलावा काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  दोनों पक्षों के लोगों को छोड़कर शेष लोगों को अपने अपने घर जाने के लिए कहा गया। रही बात भगाने की तो ऐसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें