बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में मिल रहे हैं नोट।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जिले के एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। इस दौरान परीक्षकों को कॉपियों में 100 से लेकर 500 रुपये तक के नोट मिल रहे हैं।
मंगलवार को एचआर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका में 500 रुपये के नोट मिला। नोट रखने के साथ ही परीक्षार्थी ने अपनी व्यथा बताकर पास करने की भी मनुहार की गई है।
नाम न छापने की शर्त पर परीक्षकों ने बताया कि रोजाना कुछ न कुछ मिल रहा है। कई कॉपियों आर्थिक तंगी बताकर पास करने की मिन्नतें लिखीं मिल रही हैं, कही शादी या बीमारी के बहाने पढ़ाई न होने की बात।