फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाल संसद के चुनाव में रुकय्या बनीं प्रधानमंत्री और वसीम उप प्रधानमंत्री

Fri, 22 Dec 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयी प्रत्याशियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन

फोटो है संवाद न्यूज एजेंसी

बेलहर। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परासी गनवरिया में बृहस्पतिवार को बाल संसद का चुनाव कराया गया। सुबह नौ बजे से ही बालक तथा बालिकाओं ने लाइन लगाकर वोट डाला। चुनाव में कुल छह उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की।
बाल संसद के चुनाव में कुल 111 मत पड़े। इसमें सायमा को दो, वसीम को 24, रुकय्या को 39, अब्दुल मलिक को 13, सुहानी को 12 तथा अम्बुज को 15 मत मिले। छह मत अवैध घोषित हुए।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा की रुकय्या सर्वाधिक मत पाकर विद्यालय की प्रधानमंत्री तथा पांचवीं के वसीम उप प्रधानमंत्री निर्वाचित किए गए। बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि इस प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों में लोकतंत्र के पावन पर्व तथा चुनाव प्रक्रिया की समझ बढ़ेगी। बच्चों ने मतदान अधिकारियों के कार्यों को भी बखूबी समझा।
विज्ञापन

उन्होंने रुकय्या को प्रधानमंत्री तथा वसीम को उपप्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। चुनाव प्रक्रिया के मुख्य आयोजक नोडल शिक्षक नवीन त्रिपाठी ने बताया कि मंत्रिमंडल का गठन करके शीघ्र ही बाल संसद का शीत कालीन सत्र चलाया जाएगा।
इस अवसर पर रुशदा, वीरेंद्र, शिवांगी, बुशरा, प्रधानाध्यापिका सुमन देवी, राकेश यादव, कुलदीप, प्रदीप, शबीना, यासमीन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें