संतकबीरनगर। निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश के लिए एक दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ई-लॉटरी से बच्चों का चयन किया जाएगा। सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में निर्धारित शुल्क महीने देती है।
बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाता है। इससे अलग-अलग तिथियों में आवेदन और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया की जाती है। इस बार यह प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। पिछली बार जहां आवेदन की प्रक्रिया चरणों में पूरी की गई थी, वहीं इस बार पांच चरणों में आवेदन का मौका दिया गया है।