मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल के अंतर्गत चार पहिया वाहन पर सवार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं के साथ दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपी सोने की चेन व नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।
मेंहदावल पुलिस को दिए तहरीर में अविनाश सिंह निवासी सोनौरा थाना मेंहदावल ने लिखा है कि वह मंगलवार की शाम अपने चार पहिया वाहन से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अनुपम के साथ जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। अभी वहां सोनबरसा मोहल्ले के पास पहुंचे थे कि तीन लोग वाहन के सामने लेटे दिखाई दिए।
उन्हें उठाने की कोशिश की गई तो सभी गाली-गलौज करते मारपीट करने लगे। मारपीट के बाद वह लोग उनका सोने की चेन व दो हजार नगदी लूटकर फरार हो गए। मेंहदावल रामकृपाल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने रविंद्र यादव व आनंद पांडेय निवासी भरवलिया पांडेय तथा एक अन्य आरोपित के खिलाफ लूट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पूरे मामले की जांच पड़ताल गंभीरता से की जा रही है।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।