फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयाें ने बीएसए दफ्तर पर धरना दिया

Fri, 09 Sep 2016 10:49 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर रसाेइयाें ने ध्‍ारना द‌िया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मिड-डे-मील रसोइया कर्मचारी यूनियन के बैनर तले शुक्रवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों की रसोइया बीएसए कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गईं। इस दौरान रसोइयों ने अपनी मांगो का ज्ञापन प्रभारी बीएसए को दिया। 
विज्ञापन


अध्यक्ष रमा गोंड ने कहा कि यह धरना राज्य कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है। सरकार उनकी जायज मांगो को नहीं मान रही है। बस्ती मंडल के बस्ती एवं सिद्धार्थनगर में 11 माह का मानदेय भुगतान हुआ, लेकिन संतकबीरनगर में मात्र 10 माह के मानदेय का भुगतान किया गया। जिसकी संगठन घोर निंदा करता है। एक माह का मानदेय न मिलने पर रसोइयों में आक्रोश व्याप्त है।

मंडल महामंत्री ध्रुवचंद ने कहा कि रसोइयों को इतना कम मानदेय दिया जा रहा है कि उतने में एक परिवार को चलाना तो कठिन है। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ोत्तरी, सीधे खाते में भुगतान, 12 माह का मानदेय, प्रशिक्षण, गलत तरीके से निकाली गई रसोइयों को तत्काल बहाल होने सहित अन्य सवालों को लेकर रसोइया 11 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दे रही हैं। कुसुम देवी, शीला, नसिमा, सरोज, पूनम, रेखा, पार्वती, कुंती देवी, अयती देवी, द्रोपती, गीता देवी, कांति मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें