फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना काम कराए हड़पे 6.50 लाख रुपये, होगी रिकवरी

Wed, 25 Sep 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा : हैंसर बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट में घपला हुआ उजागर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। हैसर बाजार क्षेत्र के 25 ग्राम पंचायतें बगैर काम कराए 6.50 लाख रुपये की भुगतान ले ली। सोशल ऑडिट में मामला पकड़े जाने के बाद अब रिकवरी की कवायद शुरू की गई है।

वर्ष 2020-21 और 21-22 में ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम ने जांच के दौरान पाया कि ग्राम पंचायत कोचरी में दयाराम के घर से मुराली के घर तक इंटलाॅकिंग कार्य होना दिखाकर भुगतान लिया गया है, जबकि यह कार्य मुराली के घर तक नहीं कराया गया है। इसमें एक लाख 82 हजार रुपये बगैर काम कराए भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं ग्राम पंचायत डुहिया खुर्द में शिवलाल और सरोजा, बच्चा व तारा, पप्पू व जानकी दंपती हैं। इन लोगों को अलग-अलग जॉब कार्डों पर 100 दिन से अधिक का रोजगार दिया गया। इस तरह 71 हजार 116 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। बरपरवा में एक ही परिवार के दंपती को 100 दिन का रोजगार देना पाया गया। बरपरवा निवासी साहब सिंह पुत्र ठाकुर को प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान नहीं दिया गया है। इसके बाद भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की मजदूरी 6,120 रुपये दी गई है। ग्राम पंचायत उदय राज पुत्र खुनखुन के घर पशु शेड का निर्माण नहीं किया गया है। बावजूद इसके 30 हजार रुपये का भुगतान किया गया है।

33 परियोजनाओं में हुआ धन का दुरुपयोग
इसी तरह 25 ग्राम पंचायतों में कुल 33 परियोजनाओं 6 लाख 50 हजार 116 रुपये का दुरुपयोग किया गया है। इन ग्राम पंचायतों में घपले की रकम के रिकवरी के लिए नोटिस पर नोटिस दिया जा रहा है, लेकिन घपलेबाज अपने बचाव के लिए कोई न कोई तरकीब निकालते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन



सोशल ऑडिट टीम के ने जिन ग्राम पंचायतों में अनियमितता पकड़ी है। उन रकम को जमा करने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस दिया जा चुका है। इस मामले की जांच भी उच्च अधिकारियों की टीम कर रही है।

- अनंत राव, एपीओ,
हैंसर बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें