फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भीषण गर्मी से खेत में सिंचाई कर रहे किसान की मौत

Wed, 25 Sep 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धनघटा गांव का पूर्व प्रधान है मृतक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। मंगलवार को धान की फसल में पानी चला रहे धनघटा गांव निवासी 42 वर्षीय पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह उर्फ भोलेंद्र सिंह की मौत हो। मौत की वजह भीषण गर्मी और धूप बताई जा रही है। पूर्व प्रधान के मौत पर गांव के लोग शोक में डूब गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र उर्फ भोलेन्द्र सिंह मंगलवार को धनघटा तहसील के दक्षिणी स्थित अपने धान की फसल में पंपिंग सेट से पानी चला रहे थे। दोपहर एक बजे जब वह गर्मी से व्याकुल हुए तो धनघटा, उमरिया बाजार मार्ग पर स्थित पेड़ के नीचे आकर बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां भी जब उनको आराम नहीं मिला तो किसी तरह घर पहुंचे और जाकर अपने चार पहिया वाहन में बैठे। वहां उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। उनकी हालत बेहद गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उनको मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। जहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। देर शाम उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी का कहना है कि मौत का असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा, लेकिन जिस तरह की गर्मी और धूप है उससे बचकर रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें